भारत में, 1मार्च ,2011की स्थिति के अनुसार कुल 1210.2 मिलियन जनसंख्या में से लगभग 377.1मिलियन जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में है। पिछले दशक से शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या में निवल वृद्धि 91.0 मिलियन है।
देश की कुल जनसंख्या की तुलना में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत 31.6 है। वर्ष 2001-2011 के दौरान देश में शहरी जनसंख्या के अनुपात में 3.35 प्रतिशत कीवृद्धि दर्ज की गई है।
जनगणना 2011 के अंतिम परिणामों से यह पता चलता है कि दशकों से 2774 कस्बों की वृद्धि हुई है जिसमें 242 सांविधिक और 2532 जनगणना कस्बे शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या की वृद्धि दर 31.8% थी।
इसके अतिरिक्त, एक मिलियन से अधिकजनसंख्या वाले शहरों /शहरी समूहों (यूए) की संख्या जनगणना,2001में 35 से बढकर जनगणना 2011 में 53 हो गई हैं। इसमें शामिल नए शहर श्रीनगर (यूए),जम्मू और कश्मीर , संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ (यूए) जोधपुर यूए और कोटा , राजस्थान, गाजियाबाद यूए, उत्तर प्रदेश, रांची यूए , झारखण्ड, रायपुर यूए और दुर्ग-भिलाईनगर यूए, छत्तीसगढ़, ग्वालियर यूए, मध्यप्रदेश, वसई विरार और औरंगाबाद यूए, महाराष्ट्र, कोझीकोंड यूए, त्रिशूर यूए, मालापुरम यूए, तिरूवनन्तपुरम यूए, कन्नूर यूए और कोलम यूए, केरल तथा तिरूचिरापल्ली यूए, तमिलनाडु हैं। इस प्रकार जम्मू और कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ राज्यों में अब एक मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले 7 शहर/शहरी समूह है। केरल में अब लगभग एक मिलियन से अधिक आबादी वाले का शहर/शहरी समूह है। यह वर्ष 2001 में स्थिति से एक बड़ा उछाल है जबकि केवल कोची यूए ही एक मिलियन से अधिक आबादी वाल शहर /शहरी समूह है।
जनसंख्याम(जनगणना 2001 और 2011)
व्यंक्ति(मिलियन में) | जनसंख्याव की दस वर्ष की वृद्धि(%) | ||||
---|---|---|---|---|---|
2001 | 2011 | 1991-2001 | 2001-2011 | ||
कुल | 1029 | 1210 | 21.5 | 17.6 | |
ग्रामीण | 743 | 833 | 18.1 | 12.2 | |
शहरी | 286 (27.81%) | 377 (31.16%) | 31.5 | 31.8 ( +0.3%) |